फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ratpuri: rogue caught in encounter, partner absconding

मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, साथी फरार

Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Ratpuri: rogue caught in encounter, partner absconding
मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने लूट के मामले में वांछित बदमाश को मुठभेड़ में पकड़ लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया।
रतनपुरी थानाध्यक्ष राजेन्द्र गिरि ने बताया कि 24 जुलाई की रात गांव फुलत के जंगल में निर्माणाधीन पॉली हाउस से बदमाशों ने बिहार निवासी कर्मचारियों विशाल एवं सुरेश तथा शकरपुर दिल्ली निवासी सुपरवाइजर रामबाबू के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर तीन मोबाइल और करीब 37 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने 27 जुलाई को घटना का खुलासा करते हुए चार बदमाशों विजय, अश्वनी, सोनू और संजीव निवासीगण फुलत को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनके दो साथियों नीशु और कपिल निवासीगण फुलत ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि इनके दो बदमाश अभी भी फरार चल रहे थे। शनिवार की रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो बदमाशों को खतौली की ओर से आते हुए घेर लिया। बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अन्नू उर्फ अनुज पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव फुलत बताया। बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस के अलावा कर्मचारियों से लूटा गया एक मोबाइल व बिना कागजात की बाइक बरामद की। फरार साथी का नाम चिराग पुत्र रमेश उर्फ भूती, निवासी जड़ौदा थाना मंसूरपुर बताया। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed