{"_id":"5ec6af618ebc3e907a6fe424","slug":"ration-dealer-accused-of-giving-less-ration-khatauli-news-mrt482781057","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप, बयान दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप, बयान दर्ज किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर पर कम राशन देने का आरोप
खतौली। राशन डीलर द्वारा दिए जा रहे कम राशन की जांच करने पूर्ति अधिकारी पहुंचे। उन्होंने राशन कार्डधारकों के बयान दर्ज कर लिए। राशन डीलर की दुकान पर लगाई गई सील के मामले में उन्होंने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। इस पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
मोहल्ला गणेशपुरी में नाजमा साहीन राशन डीलर पर राशन बांटने में धांधलेबाजी करते कम राशन देने का आरोप कार्डधारकों ने लगाया था। आरोप था कि राशन डीलर प्रति एक कार्ड पर एक यूनिट कम राशन दे रहा है, जबकि मशीन में अंगूठा लगवा रहा है। दो दिन पहले शिकायत पर बांट माप तौल के साथ-साथ पूर्ति विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच थे। नगर पूर्ति अधिकारी ने राशन डीलर की दुकान पर सील लगा दी थी। राशन डीलर द्वारा सील तोड़कर दुकान में रखा माल वहां से निकाल दिए जाने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को पूर्ति अधिकारी मौके पर पहुंचे। राशन कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। नगर पूर्ति अधिकारी अनुज कुमार ने दुकान की सील तोड़े जाने के गवाह की तलाश करते रहे। बावजूद इसके उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि राशन डीलर की जांच कराई गई है। मशीन के द्वारा राशन का पूरा वितरण सही पाया गया। सील तोड़ने के बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया है।