फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rath Yatra on the birth anniversary of Lord Mahavira

Muzaffarnagar News: भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर निकाली रथयात्रा

Fri, 31 Mar 2023 06:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rath Yatra on the birth anniversary of Lord Mahavira
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। भगवान महावीर के जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ मांगलिक क्रियाओं के साथ हुआ। उत्सव पंडाल में भूमि शुद्धि करण हुआ। भव्य रथयात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा रोहण कपिल जैन ने की।
पीसनोपाड़ा मंदिर कार्यकारिणी सकल जैन समाज के सहयोग से आयोजन किया गया। रथ यात्रा बड़ा बाजार सर्राफान मंदिर से प्रारंभ होकर जीटी रोड, जानसठ तिराहा, कीर्ति स्तंभ, भवानी रोड, ढाकन चैक, सराय गाड़ी, बड़ा बाजार से होकर उत्सव पंडाल में संपन्न हुई। रथयात्रा में वृषभ बैल वाला रथ, गज रथ व घोड़े वाला रथ शामिल रहे। इनमें जिनेंद्र भगवान की प्रतिमा, यंत्र जिव जिनवाणी माता को विराजमान कराया गया। सुश्रावक बग्गी में धार्मिक ग्रंथ लेकर बैठे।
विज्ञापन

उत्सव पंडाल में चैत्यालय की स्थापना कराकर श्रीजी का अभिषेक किया गया। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की जिनेंद्र भक्ति सभी के आकर्षण का केंद्र रही। वीतराग विज्ञान पाठशाला की ओर से नाटिका की अनूठी प्रस्तुति दी गई। समारोह में मुकेश, राकेश, अनंतवीर, शीलचंद, हंस कुमार, मोहित, स्वतंत्र, राजीव मुखिया, मुकेश, सुदेश, नवीन, नीरज, सुरेंद्र, सुशील, डॉ ज्योति, सुरभी, सोनिया, पवित्रा, अंजना, अलका, तनीषा, वंदना, नीरज जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed