फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rath Yatra of Lord Mahavir, Adinath and Shantinath taken out

Muzaffarnagar News: भगवान महावीर, आदिनाथ व शांतिनाथ की रथयात्रा निकाली

Mon, 22 Apr 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra of Lord Mahavir, Adinath and Shantinath taken out
मुजफ्फरनगर। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर कमेटी की ओर से विशाल वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर, शांतिनाथ और आदिनाथ का मंगल अभिषेक, वृहद शांतिधारा और ध्वजारोहण हुआ। इसके बाद यात्रा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


रविवार को शहर के भारत माता चौक स्थित जैन अतिथि भवन पर प्रवीण जैन और राजेश जैन ने धर्म ध्वजारोहण किया। इसके बाद दोपहर में यात्रा शुरू हुई। यात्रा में तीन रथ थे। एक रथ पर भगवान महावीर, दूसरे पर शांतिनाथ और तीसरे रथ पर आदिनाथ विराजमान थे। रथयात्रा जैन अतिथि भवन से शुरू होकर प्रेम पुरी, जैन औषधालय, सिद्धार्थ फर्नीचर, ईदगाह, कुंदन पुरा, बघरा तांगा स्टैंड, घास मंडी, भगत सिंह रोड, शिव चौक, लोहा मंडी से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि पंकज जैन रहे। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


रथयात्रा में झांकियां और बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। इस मौके पर चक्रेश जैन, शुभ चंद जैन, कुलदीप जैन, अभिषेक जैन, विपिन जैन, पंडित दीपक जैन शास्त्री, रविंदर जैन, पुनीत जैन, अखिलेश जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

इनसेट

भगवान महावीर जन्मोत्सव पर भोजन वितरण

फोटो

मुजफ्फरनगर। जैन मिलन मेन संस्था ने भगवान महावीर का 2624वां जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान महावीर चौक पर राजेश कुमार जैन ने भोजन वितरण का शुभारंभ किया। इस मौके पर मनोज कुमार जैन, अजय कुमार जैन, हर्ष कुमार जैन, राकेश जैन, संजीव जैन, अक्षत जैन, अरविंद जैन, अनिल जैन मौजूद रहे। संवाद

-------
नई मंडी में निकाली रथ यात्रा

मुज़फ्फरनगर। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर नई मंडी में भगवान महावीर स्वामी का 2624वां जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित कुमार जैन व मंत्री अशोक जैन ने बताया कि अभिषेक पूजा की गई। इस मौके पर चित्र अनावरण कर्ता प्रमोद कुमार जैन, मनोज कुमार जैन, धर्मेन्द्र कुमार जैन, ईशान जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed