फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ratanpuri to Rardhana-Sardhana road

रतनपुरी से रार्धना-सरधना मार्ग खस्ताहाल

Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ratanpuri to Rardhana-Sardhana road
रतनपुरी में खराब पड़ी सड़क। - फोटो : KHATAULI
रतनपुरी। रतनपुरी से रार्धना होते हुए सरधना जाने का संपर्क मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल है। इस मार्ग की मरम्मत डेढ़ वर्ष पूर्व गन्ना विभाग ने कराई थी। यह मार्ग रतनपुरी से मेरठ जिले के अकलपुरा, रार्धना, कुशावली, भमौरी, खेड़ा, सलावा, आखेपुर, ज्वालापुर, झिटकरी, नवाबगढ़ी आदि गांवों को जोड़ते हुए सरधना तक जाता है। यह मार्ग मेरठ जिले के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सरधना से मेरठ की अंतिम सीमा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत साढ़े तीन मीटर चौड़ा बनाया गया था। लेकिन मुजफ्फरनगर सीमा में पड़ने वाला करीब दो किमी का टुकड़ा जर्जर हालत में ही पड़ा है।
विज्ञापन

अब गन्ने का सीजन भी आरम्भ हो चुका है। ऐसी स्थिति में गन्ना किसानों को गन्ना डालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर तीन ईंट भट्टे और सीमेंट की टाइल ईंटों की दो फैक्टरी भी है, जहां हर समय भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। बुढ़ाना, शामली, कांधला की ओर से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग को मेरठ के शॉर्टकट के रूप में भी प्रयोग करते हैं। मार्ग की हालत जर्जर होने से वाहन चालकों के अलावा ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed