फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh meeting organized

श्रीराम मंदिर निर्माण को चलने वाले निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने का आह्वान

Sun, 10 Jan 2021 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh meeting organized
शिशु मंदिर में निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने का संकल्प लेते आरएसएस के पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रेलवे रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 15 से 31 जनवरी तक चलने वाले निधि संग्रह अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

रविवार को हुई बैठक में जिला प्रचारक भूपेंद्र ने कहा कार्यकर्ता टोली बनाकर आपसी भेदभाव को मिटाकर समरसता का भाव मन में लेकर प्रत्येक घर, गांव और नगरों में जाकर हर हिंदू परिवार का सहयोग प्राप्त करें। जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनीष ने नगर खंड अभियान को सफल बनाने की कामना करते हुए सभी से इस पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। संचालन खंड कारवां पुनीत ने किया। समापन अखंड संचालक राकेश ने श्री राम मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाकर किया। इसमें खंड शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीपाल, खंड बौद्धिक प्रमुख तेलूराम, प्रचार प्रमुख आशुतोष, सह संपर्क प्रमुख राहुल, व्यव्स्था प्रमुख शिवचरण, सेवा प्रमुख अमन, विस्तारक उदय प्रताप, परिवार प्रबोधन प्रमुख मांगेराम, ठाकुर रणवीर सिंह, मोंकित, स्वराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed