फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rashtriya Prajapati Mahasabha's Sankalp Yatra will be taken out till Delhi: Dara Singh

जानसठ - दिल्ली तक निकाली जाएगी संकल्प यात्रा : दारा सिंह

Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Feb 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Prajapati Mahasabha's Sankalp Yatra will be taken out till Delhi: Dara Singh
- 27 को वीआईपी गंगाघाट हरिद्वार से किया जाएगा शुभारंभ
विज्ञापन

(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, अनुसुचित जाति में आरक्षण, प्रजापति उत्थान को लेकर संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। संकल्प यात्रा का शुभारंभ 27 फरवरी को वीआईपी गंगाघाट हरिद्वार से किया जाएगा।
कस्बे के गंगा विहार कॉलोनी में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि यह संकल्प यात्रा रुड़की, पुरकाजी, बरला, छपार से होते हुए शाम को मुजफ्फरनगर जिला कलक्ट्रेट तक पहुंचेंगी। इसके बाद रात में विश्राम करने के बाद सुबह 28 फरवरी को प्रजापति समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, जनगणना समाधान और अनूसुचित जाति में आरक्षण संबंधी मार्गाें का एक ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। इसके बाद संकल्प यात्रा खतौली, सकौती, दरौला से होते हुए 29 फरवरी को मेरठ कमिश्नरी कार्यालय से होते हुए एक मार्च को गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली जंतर-मंतर तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के महासचिव सत्यवीर प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए प्रजापति समाज को आगे आना होगा। सभा की अध्यक्षता सभासद सतपाल सिंह प्रजापति और संचालन मनीष पाल प्रजापति एडवोकेट ने किया। इस मौके पर भूले राम प्रजापति, जयकिशोर प्रजापति, छत्रपाल प्रजापति, रामनिवास प्रजापति, सोनू प्रजापति, प्रमोद प्रजापति रमेश प्रजापति, जगदीश प्रजापति, संजीव प्रजापति, विशाल प्रजापति, बलराज प्रजापति, मोनू प्रजापति, सुमित प्रजापति, भवन सिंह प्रजापति, राहुल प्रजापति, राहुल कुमार प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प यात्रा पर किया विचार-विमर्श

भोपा। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने हरिद्वार से जंतर-मंतर दिल्ली तक संकल्प यात्रा, कार्यक्रम को लेकर भोपा में एक बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह प्रजापति ने प्रजापति समाज के कार्यकर्ताओं को संकल्प यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। इस मौके पर सत्यवीर प्रजापति, भूषण, शिवम, ऋतिक, महीपाल, डॉ. रूपेश, ओमप्रकाश प्रजापति, संजय दीवान, बबलू प्रजापति, सन्तराम, रामफेरु, अमित ,दिनेश, सोमेन्द्र, सत्यवीर, विनोद, डॉ. लोकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed