फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rapid train will run from Delhi to Muzaffarnagar

योगी की हरी झंडी, मुजफ्फरनगर तक दौड़ेगी रेपिड ट्रेन

Sat, 12 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rapid train will run from Delhi to Muzaffarnagar
योगी की हरी झंडी, मुजफ्फरनगर तक दौड़ेगी रेपिड ट्रेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-मेरठ रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम का विस्तार अब मुजफ्फरनगर तक होगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे। इस संबंध में उन्होंने अफसरों को निर्देश जारी कर दिया है। दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस के इस मार्ग में 35 किमी की वृद्धि होगी। इससे मुजफ्फरनगर के लोगों की दिल्ली की यात्रा काफी सुलभ हो जाएगी।

मुजफ्फरगनर के सांसद और केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान काफी समय से प्रयासरत हैं कि दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस (रेपिड रेल) का लाभ मुजफ्फरनगर के लोगों को भी मिले, क्योंकि जनपद एनसीआर में शामिल है। डॉ बालियान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 13 जनवरी 2020 को पत्र लिखकर दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस को मुजफ्फरनगर तक लाने की मांग की थी। इस समय आरआरटीएस की लंबाई 82 किमी है जो 35 किमी बढ़कर 117 किमी हो जाएगी। इससे मुजफ्फरनगर की दिल्ली से आर्थिक गतिविधियां भी बढे़ंगी। 30 जुलाई को बालियान ने अपनी मांग को लेकर रिमाइंडर पत्र भी लिखा था। एक सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से सीधी बात की थी। इस दौरान भी डॉ बालियान ने इस मामले को उठाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय राज्य मंत्री की मांग को गंभीरता से लिया है। उन्होंने केंद्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भेजने के आदेश अफसरों को दिए हैं। मुजफ्फरनगर तक रेपिड ट्रेन के आ जाने से यहां की जनता को सीधे लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed