फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Rape with a teenager who came to buy goods, made a video and went viral

मुजफ्फरनगर : सामान खरीदने पहुंची किशोरी से अश्लील हरकत, वीडियो बनाकर की वायरल, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Feb 2022 10:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 07 Feb 2022 10:51 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक दुकानदार ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर दी। इसके बाद आरोपी ने अश्लील हरकत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया है।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Rape with a teenager who came to buy goods, made a video and went viral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में एक दुकान पर सामान खरीदने पहुंची किशोरी के साथ दुकानदार ने अश्लील हरकत की। उसकी वीडियो भी बना ली। बाद में वीडियो वायरल कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव रवि कुमार की परचून की दुकान है। 25 जनवरी को गांव की ही अल्पसंख्यक समाज की एक किशोरी उसकी दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां दुकानदार ने किशोरी को अंदर ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील वीडियो बना ली। उसके बाद से ही आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में गरजे अमित शाह : बोले-आने वाले दिनों में माफिया का बोलबाला चलेगा या कानून का राज ये आपको तय करना है
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से जानकारी मिली कि शनिवार को उसने किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगने पर किशोरी के परिजन रविवार को किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दुष्कर्म, पोस्को एक्ट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed