फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape-murder of an innocent child: The predator used to play with the girl in front of her parents

मासूम से दुष्कर्म-हत्या:  मां-बाप के सामने ही बच्ची के साथ खेलता था दरिंदा, बेफिक्री में हो गई वारदात

Fri, 03 Jan 2025 09:35 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 03 Jan 2025 09:35 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने आरोपी को दोनों पैरों में गोली मारकर पकड़ लिया है। वहीं इस वारदात के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी दरिंदे को कोसते नजर आए। 

विज्ञापन
Rape-murder of an innocent child: The predator used to play with the girl in front of her parents
दोनों पैरों गोली लगने के बाद पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माता पिता के मजदूरी पर जाने के बाद छह वर्षीय बच्ची घर पर खेलती रहती थी। फैक्टरी के आवासों में रहने वाले सभी मजदूर बच्ची को बेहद प्यार करते थे। बच्ची आरोपी युवक को चाचा कहती थी।  जिस आवास में मासूम बच्ची की हत्या हुई, वह आवास फैक्टरी मालिकों ने अपने मजदूरों को रहने के लिए बनाकर दिए हैं। सभी लोग आते जाते बच्ची को दुलारते थे, जिस कारण बच्ची ने अंकल व चाचा कहकर सबके साथ एक रिश्ता बना लिया था। वह आरोपी के साथ खेलती भी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को बच्ची के माता पिता मजदूरी से लौटे तो उन्हें उनकी बेटी आरोपी मानवीर के साथ खेलती मिली। यह देखकर दंपती अपने आवास में चला गया था। आरोपी युवक बच्ची को बहला फुसला कर संभवत: टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी। 
विज्ञापन

 

सभी ने सोचा काम पर गया है
आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची के माता पिता सुबह वाली शिफ्ट में मजदूरी पर गए थे। आरोपी युवक को रात वाली शिफ्ट में जाना था। घटना के बाद वह अपने आवास पर ताला लगाकर चला गया था। लोगों ने उसे अकेले जाते हुए देखा था और समझा था कि वह मजदूरी के लिए फैक्टरी जा रहा है। 
कम बात करता था आरोपी
आसपास के लोगों व चाय वाले ने बताया कि आरोपी युवक किसी से भी ज्यादा बात नहीं करता था। कभी किसी के पास उठता बैठता भी नहीं था।
 
विज्ञापन

ये है मामला
आसाम का मूल निवासी एक दंपती मंसूरपुर औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी में लगभग डेढ़ साल से मजदूरी करता है। उनकी छह साल की बेटी थी। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे दंपती मजदूरी पर चला गया। उनकी बेटी घर पर थी। शाम को दंपती लौटा तो उन्हें अपनी बेटी नीचे आवास में रहने वाले आसाम के जिला नवागांव के थाना समागुड़ी के गांव कटलगुड़ी निवासी मानवीर उर्फ इमानविल के साथ खेलती मिली। यह देख कर दपंती अपने आवास में चला गया। 
कई घंटे तक भी बच्ची घर नहीं पहुंची तो दंपती ने बेटी की तलाश शुरू की। मानवीर के कमरे पर ताला लगा था। कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर उनकी बेटी का शव पड़ा मिला। शव पर कंबल डाला गया था। तलाश करने पर आरोपी युवक सुबह बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में पैदल जाता मिला। उसने पुलिस को देखकर तमंचे से फायर किया, दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed