UP: पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्टरी में बड़ी कार्रवाई, राणा स्टील का इंडक्शन फर्नेस सील, ये है वजह
Muzaffarnagar News : पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्टरी में बड़ी कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने के मामले में राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है।
विस्तार
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने के मामले में राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी में मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलाया जा रहा था।
मुजफ्फरनगर में शहर के मेरठ रोड स्थित राणा स्टील में प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने में खामियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो फर्नेस को सील कर दिया। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू की।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की यूनिट ने आयोग की टीम के साथ शुक्रवार को राणा स्टील का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो फर्नेस में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का अनुरूप कार्य होता नहीं पाया गया। जिसके कारण मेसर्स राणा स्टील्स लिमिटेड के खिलाफ बंदी आदेश जारी किया गया।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव
इस आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लैब असिस्टेंट सर्वेश और फील्ड असिस्टेंट शुभम ने राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील किया।
यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई