फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rana Steel's induction furnace sealed for spreading pollution

UP: पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्टरी में बड़ी कार्रवाई, राणा स्टील का इंडक्शन फर्नेस सील, ये है वजह

Sat, 14 Oct 2023 11:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 14 Oct 2023 11:11 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्टरी में बड़ी कार्रवाई की गई है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने के मामले में राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है।

विज्ञापन
Rana Steel's induction furnace sealed for spreading pollution
सुजडू में राणा स्टील में सिलिंग की कार्यवाही करते प्रदूषण विभाग की टीम। स्रोत- विभाग

विस्तार

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने के मामले में राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी में मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलाया जा रहा था।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शहर के मेरठ रोड स्थित राणा स्टील में प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने में खामियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो फर्नेस को सील कर दिया। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण विभाग की यूनिट ने आयोग की टीम के साथ शुक्रवार को राणा स्टील का औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो फर्नेस में प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित मानकों का अनुरूप कार्य होता नहीं पाया गया। जिसके कारण मेसर्स राणा स्टील्स लिमिटेड के खिलाफ बंदी आदेश जारी किया गया।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

इस आदेश पर कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लैब असिस्टेंट सर्वेश और फील्ड असिस्टेंट शुभम ने राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील किया।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed