फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rana House under ED scanner for 26 hours, team returns

Muzaffarnagar News: 26 घंटे तक ईडी की जांच के घेरे में रहा राना हाउस, टीम लौटी

Wed, 26 Aug 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Rana House under ED scanner for 26 hours, team returns
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राना और पूर्व विधायक शाहनवाज राना, नूरसलीम राना के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम की ओर से सोमवार सुबह 5:15 बजे शुरू हुई जांच की कार्रवाई करीब 26 घंटे से अधिक समय तक चली। लखनऊ से पहुंची ईडी की टीमों ने जांच को मंगलवार सुबह करीब सात बजे तक जारी रखा। जांच पूरी होने के बाद टीम के अधिकारी राना हाउस से निकलकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

ईडी की लंबी कार्रवाई के दौरान राना हाउस पूरी तरह जांच के घेरे में रहा। पूर्व सांसद, दोनों पूर्व विधायक और परिवार के अन्य सदस्यों को करीब 26 घंटे तक घर की चारदीवारी के भीतर ही रहना पड़ा। इस दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही भी बेहद सीमित रही। घर में केवल गिने-चुने नौकरों और राना हाउस के भीतर कार्य करने वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति मिल सकी।
विज्ञापन

-आय के स्रोत सहित देखे महिलाओं के आभूषण के बिल
जांच के दौरान ईडी की टीमों ने घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की। टीम में शामिल अधिकारी सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार सुबह तक कार्रवाई में जुटे रहे। राना परिवार के किसी भी सदस्य को जांच पूरी होने तक परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। परिवार की महिलाओं की ज्वेलरी से संबंधी बिलों की भी जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-खाने-नाश्ते के लिए इधर-उधर दौड़ती रहीं ईडी की गाड़ियां
करीब 26 घंटे तक चली जांच की कार्रवाई के दौरान ईडी अधिकारियों के खाने-नाश्ते की व्यवस्था भी बाहर से कराई गई। इसके लिए ईडी की गाड़ियां समय-समय पर सुजडू चुंगी स्थित होटल और आसपास आती-जाती रहीं। होटल से अधिकारियों के लिए भोजन और नाश्ता राना हाउस पहुंचाया जाता रहा। रातभर चली कार्रवाई के बीच भी ईडी की टीम के वाहनों की आवाजाही बनी रही।
-टीम के जाते ही राना हाउस पर शुरू हुई लोगों की आवाजाही
मंगलवार सुबह करीब सात बजे ईडी की टीम राना हाउस से बाहर निकली। अधिकारियों के निकलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। ईडी की टीम के रवाना होने की जानकारी पाकर राना परिवार के सदस्यों से मिलने-जुलने वालों का तांता लगना शुरू हो गया। राना हाउस परिसर में रहने वाले पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक शाहनवाज राना और नूरसलीम राना की कोठियों पर चहल-पहल हो गई।

-पूर्व विधायक के आवास, सुधा स्टील से बरामद हुए 1.10 करोड़
करीब 26 घंटे तक चली जांच की कार्रवाई के दौरान ईडी की ओर से पूर्व विधायक शाहनवाज राना और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील से 1.10 करोड़ की नकदी और कुछ संदिग्ध प्रपत्र एवं डिजिटल प्रपत्र बरामद किए गए। गौरतलब है कि शाहनवाज राना और उनके बेटे से जुड़ी जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट कंपनी में कथित फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम के तहत करीब 20 करोड़ रुपये की कथित चोरी से जुड़े मामले में ईडी की ओर से जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed