{"_id":"6075e39a8ebc3ec4477c5ea7","slug":"ramzan-month-starts-first-rosa-today-muzaffarnagar-news-mrt5343603173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह शुरु, पहला रोजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह शुरु, पहला रोजा आज
विज्ञापन
रमजान की दस्तक होने के बाद बाजारों में सजी दुकानें।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह शुरू, पहला रोजा आज
मुजफ्फरनगर, खतौली। मुकद्दस रमजान की आमद से मुस्लिमों में खुशी का माहौल है। मंगलवार को मगरिब की नमाज के बाद बुधवार से रमजान शुरू होने का एलान होते ही मस्जिदों में तरावीह की नमाज का एहतमाम हुआ।
मरकजी मस्जिद अकबर खां के पेश इमाम मुफ्ती उस्मान ने बताया रमजान का महीना बड़ी बरकतों वाला है। रमजान में इबादत करने का सवाब अन्य दिनों में इबादत करने से कई गुणा ज्यादा मिलता है। रमजान के एक एक पल में की गई इबादत का बड़ा सवाब मिलता है। मुफ्ती उस्मान ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रमजान के दौरान हर हाल सरकारी गाइड लाइन का पालन करने का आह्वान किया।
रमजान की आमद का एलान होते ही सहरी के लिए खजला, फैनी व सिंवई की खूब बिक्री शुरू हो गई। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते रमजान के दौरान संपूर्ण लॉक डाउन लगने से मायूस रहे मुस्लिम समाज में इस वर्ष रमजान को लेकर भारी उत्साह है। दूसरी ओर औकाफ कमेटी के सचिव नासिर अंजुम एडवोकेट ने बताया वक्फ द्वारा संचालित मस्जिदों में रमजान को लेकर विशेष सफाई कराए जाने के साथ ही नमाजियों की सुविधाओं और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकारी दिशा निर्देशों का खास ख्याल रखा जाएगा।

रमजान की खरीदारी करते हुए कस्बेवासी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन