फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramraj Loot Case: Three Accused Arrested After Police Encounter, One Injured

मुजफ्फरनगर: रामराज में महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली; तमंचे और बाइक

Mon, 14 Sep 2026 03:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Sep 2026 03:46 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रामराज में महिला से लॉकेट लूटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ। लॉकेट, तमंचे और बाइक बरामद हुई।

विज्ञापन
Ramraj Loot Case: Three Accused Arrested After Police Encounter, One Injured
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में महिला से लॉकेट लूटने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से महिला से छीना गया पीली धातु का लॉकेट, दो तमंचे, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस, चाकू और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय के पास महिला से छीना था लॉकेट
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि 10 सितंबर को महमूदपुर मंगूर के जंगल में प्राथमिक विद्यालय के पास बदमाशों ने एक महिला से लॉकेट छीन लिया था। मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार को थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेंद्र सिरोही और एसओजी देहात की टीम अहमदवाला तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए तीन युवक
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया।
 

शाहिद को लगी गोली, दो साथी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान शाहिद निवासी कुंदन कॉलोनी गोहर अली खां, थाना अफजलगढ़, बिजनौर के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए उसके साथी राशिद और फिरोज भी अफजलगढ़ क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। घायल शाहिद को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

लॉकेट, तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो अवैध .315 बोर तमंचे, तीन जिंदा और एक खोखा कारतूस, पीली धातु का लॉकेट और एक अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की टीवीएस राइडर बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed