फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha scandal: Charges framed against the then police station chief of Chhapar

रामपुर तिराहा कांड : छपार के तत्कालीन थानाध्यक्ष पर आरोप तय

Tue, 28 Feb 2023 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha scandal: Charges framed against the then police station chief of Chhapar
- सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई प्रकरण की सुनवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड के दो अलग-अलग मामलों में छपार के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजवीर पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई। एक मामले में दिल्ली से फोरेंसिक एक्सपर्ट के बयान भी हुए।

उत्तराखंड संघर्ष समिति के समन्वयक अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सीबीआई बनाम राजवीर की पत्रावली वाले दो मुकदमों में आरोपी बनाए गए राजवीर पर आरोप तय हो गए हैं। आरोपी छपार थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष थे। उनकी दो पत्रावलियों का ट्रायल मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। मुकदमे में 13 मार्च से साक्ष्य की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार बनाम बृज किशोर केस में मंगलवार को दिल्ली से फोरेंसिक एक्सपर्ट अभिजीत डे अदालत में पेश हुए। कोर्ट में उनके बयान हुए और बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुनवाई में आई तेजी
एक अक्तूबर वर्ष 1994 की रात को उत्तराखंड की मांग के लिए आंदोलनकारी देहरादून से दिल्ली के लिए निकले थे। रात के समय रामपुर तिराहे पर पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज और फायरिंग की। सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। महिलाओं के साथ अभद्रता की गई थी। मुजफ्फरनगर के लोगों ने आंदोलनकारियों की मदद की थी। प्रकरण की सीबीआई जांच के आदेश 1995 में हुए थे। रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई तेजी से शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed