फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha incident: Bus conductor said, women were brutalized

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास .... मुजफ्फरनगर - परिचालक बोला, महिलाओं के साथ की गई थी बर्बरता

Fri, 12 Jan 2024 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha incident: Bus conductor said, women were brutalized
- रामपुर तिराहा कांड : बस के परिचालक ने अदालत में पहुंचकर गवाही दी
विज्ञापन

फोटो समेत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में महिलाओं की बस के परिचालक ने अदालत में पहुंचकर गवाही दी। उन्होंने वारदात का समर्थन किया और पुलिस की बर्बरता के विषय में बताया। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा, भूपेंद्र यादव और सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा ने बताया कि सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में चमोली से आए गवाह को पेश किया गया। महिलाएं जिस बस में सवार थी, उसके परिचालक को पेश किया गया। परिचालक ने घटना का समर्थन किया। अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी। गवाही के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन


यह था मामला

एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed