{"_id":"654007347d6a0d9c420debe9","slug":"rampur-tiraha-case-hearing-postponed-for-a-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-10500-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक दिन के लिए टल गई रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक दिन के लिए टल गई रामपुर तिराहा कांड की सुनवाई
Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- झिंझाना थाने के इंस्पेक्टर रहे ब्रज किशोर पर चल रहा मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में पीड़ितों से हथियारों की फर्जी बरामदगी के मामले में सुनवाई एक दिन के लिए टल गई। सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल मंगलवार को सुनवाई करेंगे।
उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली की सुनवाई की तिथि तय थी। अदालत में एक दिन के लिए सुनवाई टल गई। सीबीआई की जांच में सामने आया था कि पुलिस ने पीड़ितों पर फर्जी बरामदगी का केस दर्ज किया था। इसमें शामली के झिंझाना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर रहे बृज किशोर सहित दो आरोपी हैं।
विज्ञापन
क्या था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने जांच की। अलग-अलग मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।
विज्ञापन