फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramlila concludes with Shri Ram's coronation

श्रीराम के जीवन से प्रेरणा ले

Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes with Shri Ram's coronation
शाहपुर में राजतिलक करते अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। कस्बे में भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला का विधिवत समापन हुआ। आदर्श रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला के मंच पर बीती रात मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक समाजसेवी हंसकुमार जैन ने करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने धर्म के मार्ग पर चलते हुए रावण पर विजय प्राप्त की। प्रभु श्रीराम के जीवन से हमे संयम रखने के साथ धैर्यवान बनने की प्रेरणा मिलती है। रामलीला के समापन पर समिति द्वारा रामलीला व दशहरे मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के अलावा नगर पंचायत के सफाई नायक राजीव कुमार को सम्मानित किया गया । इस दौरान समिति के संरक्षक श्यामपाल सिंघल, अध्यक्ष सुनील मित्तल , प्रबंधक बालेश सिंघल , मणिकांत मित्तल ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी , राजकुमार कोरी , शिवम सिंघल, सचिन सिंघल, अनिल बंसल आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

---------------------------------
रामलीला में कलाकारों को सम्मानित किया
भोपा। जूनियर हाई स्कूल में चल रही रामलीला मंचन राम को राजतिलक के बाद संपन्न हुआ। रामलीला मंचन में पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों को रामलीला मंच पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने कहा कि रामलीला मंचन में भाग लेने वाला हर एक कलाकार महान होता है। इस अवसर पर अनिल कांत शर्मा,अमरपाल सैनी,तरुण धीमान, शुभम शर्मा, अंकित शर्मा, अंकित प्रजापति, संजय प्रजापति, डॉ रूपेश, कुणाल वालिया, वासु, मनोज शर्मा, श्यामबीर सिंह, विवेक धीमान, विनोद कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed