फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramleela will not be staged this time

रामलीला का मंचन नहीं होगा

Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ramleela will not be staged this time
इस बार रामलीला का मंचन नहीं होगा
विज्ञापन

जानसठ। कस्बे के मोहल्ला मिश्रान में प्राचीन रामलीला समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते रामलीला का मंचन सुचारु रूप से कर पाना संभव नहीं लग रहा है। कमेटी के उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि इस वर्ष श्रीराम की आरती करके ही कार्यक्रम पूर्ण किया जाएगा और दशहरे के दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन करके कार्यक्रम का समापन कर दिया जाएगा। कमेटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया कि गत वर्ष की कार्यवाहक कमेटी को ही आगामी चुनाव तक स्थायी कमेटी रखा जाएगा। निशांत कांबोज को अध्यक्ष, उमाशंकर शर्मा को महासचिव और सोनी कुमार गुर्जर एडवोकेट को कोषाध्यक्ष चुना गया। रमेश चंद कांबोज, विजयशंकर शर्मा, पूर्व महासचिव यशवंत कांबोज एडवोकेट, अमरजीत सैनी, सभासद अश्वनी चौधरी, अमित शर्मा आदि कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। अध्यक्षता वेद प्रकाश सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed