फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rambhakta Yatra started in the city, flowers rained, Minister of State Kapil Dev Aggarwal distributed invitations

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शहर में निकली रामभक्त यात्रा, बरसे फूल

Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rambhakta Yatra started in the city, flowers rained, Minister of State Kapil Dev Aggarwal distributed invitations
फोटो समेत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर में अलग-अलग संगठनों ने शोभायात्रा निकाली। क्रांति सेना ने राम भक्त यात्रा निकालकर लोगों से दिवाली मनाने की अपील की। उधर, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी निमंत्रण पत्र बांटे और यात्रा में शामिल हुए।

राम भक्त यात्रा महावीर चौक, जानसठ रोड, अलमासपुर चौक, कुकड़ा चौक, पटेल नगर, गौशाला, भोपा रोड, भोपा पुल, मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक, शिव चौक, कोर्ट रोड होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान क्रांति सेना के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा, मनोज सैनी, चौधरी शक्ति सिंह, पूनम अग्रवाल, पूनम चौधरी, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रामभक्तों को निमंत्रण दिए। अयोध्या मंदिर के स्वरूप और भगवान राम जी और हनुमान जी के रथ के साथ कच्ची सड़क और फ्रेंड्स कॉलोनी और होते हुए रुड़की रोड पर भजनों के साथ भव्य यात्रा निकाली। पूर्व विधायक अशोक कंसल, विजेंद्र पाल, विशाल गर्ग, रेणु गर्ग, कपिल त्यागी, कमल शर्मा, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा, कुसुमलता पाल, सीमा गोस्वामी, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम की शोभायात्रा निकाली

फोटो समाचार

पुरकाजी/मीरापुर/मोरना। कस्बे में रविवार को ढोल बाजों व आतिशबाजी के साथ श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। झांकी पुरकाजी लक्सर हाइवे मार्ग से शुरू होकर पुराने हाईवे व मेन बाजार व मोहल्ला कानून गोयान से होती हुई सत्य विहार काॅलोनी के श्रीराम दरबार में पहुंची। ब्रजकिशोर गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, अंकुर गुप्ता श्रद्धालु मौजूद रहे। मीरापुर में शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। मुख्य रूप से मीरापुर मंडल अध्यक्ष सचिन ठाकुर, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, रामकुमार सैनी, रेणु सैनी, मीरापुर मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक सैनी, प्रवीण कुमार, अशोक सैनी, हरीश कुमार, विपिन कुमार, राधेश्याम गंगपुरी, नरेंद्र शरण, सोनू विस्तारक मौजूद रहे। मोरना में राम शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता अरुण पाल, कपिल शर्मा, पंकज माहेश्वरी, हरि गोपाल माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, विशाल मित्तल, प्रवीण कश्यप, डॉ. सुनील पाल, अरुण कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed