फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramadan will not get electricity, it will get plenty of water

रमजान में नहीं जाएगी बिजली, खूब मिलेगा पानी  

Fri, 26 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Ramadan will not get electricity, it will get plenty of water
बैठक में मौजूद शहर के लोग। - फोटो : अमर उजाला
रमजान माह को लेकर आला अफसरों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं। डीएम ने जिले के विभागीय अधिकारियों की मीटिंग लेकर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मस्जिदों के बाहर विशेष तौर पर सफाई रखी जाएगी। रमजान माह की समस्याओं के निराकरण के लिए एडीएम प्रशासन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन


डीएम जीएस प्रियदर्शी ने जिला पंचायत सभागार में रमजान माह को लेकर बिजली, पानी की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के आला अफसरों की मीटिंग ली। डीएम ने कहा कि रमजान माह में विद्युत कटौती नहीं होगी, 24 घंटे आपूर्ति रहेगी। शहर में कहीं भी विद्युत की समस्या है तो विभागीय अधिकारी उसे तत्काल पूरी कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाएं। रमजान में पानी की अधिक खपत होती है, इसके लिए पालिका प्रशासन ट्यूबवेल पर जनरेटर की व्यवस्था करें। शहर की तमाम मस्जिदों के निकट सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। ईओ पर सफाई व्यवस्था में ढिलाई होने पर नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम को टाउन एरिया क्षेत्रों में विद्युत, जलापूर्ति एवं सफाई व्यवस्था के विशेष प्रबंध रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिन मुख्य मार्गों पर विद्युत लाइटें खराब पड़ी हैं, उन्हें जल्द ठीक कराया जाएं। एसपी सिटी राजेश कुमार ने कहा रमजान माह में पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहेगी। प्रत्येक प्वाइंट पर यूपी 100 डायल की गाड़ी घूमेगी। एडीएम प्रशासन मनोज कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो रमजान माह में आने वाली समस्याओं के निपटारे के लिए संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर उसे हल कराएंगे। 

उधर, डीएम ने जिला स्वास्थ्य विभाग को रमजान माह के लिए अलर्ट किया है। रमजान में कोई रोगी पहुंचे तो उसे तत्काल उपचार दिलाया जाएं। इसके लिए डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई जाएं। बैठक में सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा, एडीएम प्रशासन मनोज चौहान, एडीएम वित्त सुनील सिंह, एसपी देहात विनीत भटनागर, नगर मजिस्ट्रेट मोहम्मद नईम,  सीएमएस डॉ. पंकज अग्रवाल, ईओ अजीत सिंह, एक्सईएन केपी पुरी, मुफ्ती जुल्फिकार, कारी खालिद आदि मौजूद रहे।       


सोशल मीडिया बन रही चिंता      
मुजफ्फरनगर। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया बड़ी समस्या बन रहा है। पलभर में अफवाहों के फैलने से माहौल गर्म होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि कानून हाथ में न लें, सोशल मीडिया से सचेत रहें और लोगों को भी रखें।  अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed