{"_id":"57dc503f4f1c1bd949d48e16","slug":"ram-raj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामराज की जगह दामराज की स्थाना : जगद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामराज की जगह दामराज की स्थाना : जगद्गुरु
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 17 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य जी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष है। यह दुर्भाग्य है कि महात्मा गांधी ने कहा था कि देश के आजाद होने पर रामराज की स्थापना होगी, लेकिन गांधी के अनुयायियों ने रामराज के स्थान पर दामराज की स्थापना कर दी। उन्होंने कहा कि आज राजनीति धर्म से ऊपर हो गई है।
द्वारिकापुरी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शंकराचार्य ने कहा कि आर्थिक उदारीकरण के नाम पर भारत का भिखारीकरण हो रहा है, उसे रोकना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संसाधन जुटाने के लिए विश्व भ्रमण कर रहे हैं, यह राष्ट्र का अपमान है। हमारा देश खुद सक्षम है। इतनी संभावनाएं हैं कि यहां के उद्योगपतियों को उद्योग में प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इसमें होने वाले प्रशासनिक मशीनरी के उत्पीड़न को रोकना चाहिए।
टैक्स के नाम पर हो रही तमाम तरह की वसूली को बंद करना चाहिए। शंकराचार्य ने कहा कि राजनीति बिना धर्म के संभव नहीं है। राजनीति अगर बेटा है तो धर्म पिता है, लेकिन बिल्कुल इसके विपरित हो रहा है। आज राजनीति धर्म से ऊपर हो गई है। शंकराचार्य ने यह भी कहा कि आज भले ही धार्मिक कार्यक्रम बढ़ रहे हों, लेकिन धर्म घट रहा है और इसके लिए साधु-संत भी जिम्मेदार हैं। इस दौरान पूर्व सांसद मालती शर्मा, मुखिया गुर्जर, राजीव प्रताप सैनी, अतुल सैनी आदि मौजूद रहे।