फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ram Prakash is feeding the monkeys by boiling gram daily

बेजुबान जानवरों की सेवा कर रहा है कैंटीन संचालक

Thu, 07 May 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Ram Prakash is feeding the monkeys by boiling gram daily
शुकतीर्थ में बंदरों को चना खिलाते पंडित राम प्रकाश शर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तीन सप्ताह से रोज 20 किलो चने उबालकर खिला रहे हैं बंदरों को
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। सभी धर्मों का सार यही है कि हमें सदैव सभी जीवो के प्रति दया भाव रखना चाहिए। सभी के प्रति दया भाव रखने वाले व्यक्ति से ईश्वर हमेशा प्रसन्न रहते हैं।

शुकतीर्थ निवासी पंडित रामप्रकाश शर्मा सुखदेव आश्रम के निकट एक कैंटीन चलाते हैं। लॉकडाउन के कारण आज-कल उनकी कैंटीन भी बंद चल रही है। पंडित राम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 20 दिन पूर्व वे अपने परिवार के साथ बैठे थे, तभी उनके मन में ख्याल आया की लॉकडाउन के चलते शुकतीर्थ में प्रतिदिन आने वाले तीर्थ यात्रियों का भी आगमन बंद हो गया है। ऐसे में बंदर आदि जानवरों को भूखों ही रहना पड़ रहा है। उनकी सेवा की जा सकती है। उसी दिन से पंडित राम प्रकाश शर्मा अपनी पत्नी व बेटे शिवम शर्मा के साथ प्रतिदिन लगभग 20 किलो चने उबालकर शुकतीर्थ के अनेकों स्थानों गंगाघाट, शिवधाम, पुलिस चौकी के निकट आदि ऐसे स्थानों पर जाकर बंदरों को खिलाते हैं। उन्हें देखते ही सैकड़ों बंदर उनके निकट आ जाते है। राम प्रकाश का कहना है कि इस कार्य से उन्हें अपने आप में काफी संतुष्टि महसूस हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed