{"_id":"571143664f1c1b891a4a6bbd","slug":"ram-navami-celebrated-with-reverence-and-joy","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और उल्लास से मनी रामनवमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा और उल्लास से मनी रामनवमी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
राम नवमी पर मुजफ्फरनगर में निकाली गई झांकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की गई। नई मंडी में रामनवमी महोत्सव पर श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के तत्वावधान में श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह पूजन के बाद सुंदर कांड का पाठ कराया गया। इसके बाद हनुमान जी का भोग एवं भंडारा संपन्न हुआ।
विज्ञापन
यज्ञ में यजमान अनिल ऐरन, मीना ऐरन, राधा गोयल, अनिल गोयल, सीमा जैन, विकास जैन, सपना, विनय गर्ग आदि रहे। अनुष्ठान आचार्य पंडित बृजेंद्र मिश्र ने कराया। दोपहर बारह बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन
शंखनाद और घड़ियाल बजाकर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं, इसके बाद महाआरती हुई। भगवान के जन्म पर छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिर में भगवान श्रीराम के जयकारे लगते रहे। आरती शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने की।
इसके बाद श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नवीन मंडी से बालाजी रोड, गऊशाला रोड, वकील रोड, पुरानी गुंड मंडी, पैठ बाजार, चौड़ी गली से होती हुई मंच पर आकर संपन्न हुई। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने वंदना, आरती कर प्रसाद वितरित किया।
धार्मिक आयोजन में अनिल ऐरन, सुरेंद्र मंगल, विकास जैन, पंकज शर्मा, गोविंद शर्मा, प्रवीण गर्ग, नारायण, नीरज, दीपक मित्तल, आशीष शर्मा, अंशुल गुप्ता, अमन आदि का सहायोग रहा। विजय मित्तल, प्रमोद गुप्ता, रामकुमार, सागर पाल, जितेंद्र, मोहन, सोहनलाल गर्ग, राकेश बंसल, पीयूष शर्मा आदि मौजूद रहे।