फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ram baraat nikali

बैंडबाजों के साथ निकली राम बारात

Tue, 04 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 04 Oct 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
ram baraat nikali
मुजफ्फरनगर में निकाली गई श्रीराम बारात। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में चल रही श्रीराम लीलाओं में कई स्थानों पर धनुष-यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। परशुराम-लक्ष्मण संवाद को देखने के लिए लोग उमड़े। वहीं कुछ रामलीलाओं में धनुष-यज्ञ की लीला के बाद श्रीराम बारात का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


टाउन हाल रामलीला में श्रीराम की बारात का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघन रथ पर शोभायमान रहे। चारों भाइयों की आरती में रेवतीनंदन, अभय गुप्ता, अमरनाथ एडवोकेट, सुनील ग्रोवर, कीर्ति भूषण अग्रवाल, रजनीश मित्तल, कुलदीप मित्तल, अनिल जैन, बाबूराम कौशल शामिल रहे। 
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम की बारात शिवचौक, सर्राफा बाजार, तुलसी पार्क आदि को होते हुए निकाली गई। नईमंडी में कोतवाली के निकट चल रही रामलीला में तीसरे दिन मुख्य अतिथि मनमोहन जैन रहे। संजय मित्तल, अशोक गर्ग, ब्रजगोपाल छारिया, कैलाश ज्ञानी, विनोद कुमार, विवेक गर्ग, अशोक अग्रवाल, विपिन टोनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री पुरुषार्थी सनातन धर्म रामलीला सभा गांधी कालोनी में दशरथ-कैकइ संवाद, राम राज्याभिषेक की घोषणा आदि लीलाओं का मंचन हुआ। सुदेश बख्शी, विनोद छाबड़ा, प्रवीण, लक्ष्य, सौरभ वत्स, मुकुल दुआ, राजकुमार साहनी, किशोर, घनश्याम रल्धन आदि का सहयोग रहा। 
उधर, शक्ति क्लब इंदिरा कालोनी की रामलीला में धनुष यज्ञ लीला, पटेल नगर की रामलीला में फुलवारी लीला, धनुष यज्ञ का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed