फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rally taken out for environmental awareness in Shuktirtha

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में पर्यावरण जागरूकत के लिए निकाली रैली

Fri, 06 Jun 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out for environmental awareness in Shuktirtha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। गंगा समिति के तत्वावधान में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, स्कूली बच्चों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया। जागरुकता के लिए नगरी में रैली निकाली गई। पर्यावरण पर सुंदर पेंटिंग बनाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सीओ भोपा डॉ. रविशंकर मिश्र, रेंजर कुलदीप कुमार, जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी हर्ष बालियान, नायब तहसीलदार अजय सिंह ने पीपल, पाकड़, मोलश्री, पिलखन, शीशम के पौधे लगाए। डॉ. निर्वाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष भर में कम से कम बीस पौधे अवश्य लगाने चाहिएं। रेंजर कुलदीप कुमार ने कहा कि जन सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बिहारगढ़ के बच्चों ने नगर में पर्यावरण जागरुकता रैली निकाली। पेंटिंग प्रतियोगिता में जिया, विनीत, आराधना ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर दीपक कुमार, वन दरोगा सुनील, वनरक्षक अमित पुंडीर, पुनीत कुमार, प्रियंका, रोहित, रामकुमार शर्मा, डॉ. वीरपाल सहरावत, देवेन्द्र आर्य, गौरव, आजादवीर मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed