फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakshabandhan celebrated by tying the policemen to the security thread

पुलिसकर्मियों को रक्षा-सूत्र बांधकर मनाया रक्षाबंधन

Sun, 22 Aug 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan celebrated by tying the policemen to the security thread
मोरना। रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं से मोरना चौकी पहुंचकर पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर महिला सुरक्षा का संकल्प लिया। वहीं, ककरौली थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने एसओ व साथी पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। भारत लोक शिक्षा परिषद अचल लक्ष्मीनगर से जुड़ी महिलाएं रविवार को भोपा थाना क्षेत्र की मोरना चौकी पर पहुंचीं। यहां उन्होंने चौकी प्रभारी एसआई सुधीर कुमार राजौरा, एसआई योगेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हाशिम रजा, कांस्टेबल जितेश कुमार व राकेश कुमार को रक्षा सूत्र बांधे। पुलिसकर्मियों ने सभी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। अचल प्रमुख कलावती नौटियाल, सरिता गुर्जर, रश्मि, सुनीता, ज्योति, मीना चौहान, सुषमा, मनीषा, साधना, कविता, और चांदनी आदि शामिल रहीं। उधर, ककरौली थाने में महिला पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी सुदेश कुमार सहित अन्य साथी पुलिसकर्मियों को तिलक कर उनकी कलाइयों पर राखी बांधी। पुलिसकर्मियों ने महिला पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed