फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raksha Bandhan festival in Muzaffarnagar

बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर बांधा प्रेम और स्नेह का बंधन

Tue, 04 Aug 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan festival in Muzaffarnagar
रक्षा बंधन पर्व पर भाई को राखी बांधती बहन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर बांधा स्नेह का बंधन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी और मंगल तिलक किया। भाइयों ने भी बहनों को बदले में नेग के रूप में उपहार भेंट किए। बाजारों में सुबह से ही भारी भीड़ रही। मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर लाइन लगी रही।
रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रात: काल से ही बाजारों में चहल-पहल प्रारंभ हो गई। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर रक्षासूत्र बांधे और मंगल तिलक किया। भाइयों ने बहनों को नेग के रूप में पैसे और विभिन्न तरह के उपहार दिए। रक्षाबंधन को लेकर छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगी राखियां और गिफ्ट के रूप में पसंद के खाने का सामान उनको अत्यधिक खुशी देने वाला रहा। सदर बाजार, भगत सिंह रोड, नई मंडी, चौड़ी गली, अंसारी रोड, एसडी मार्केट रोड बाजारों में राखियों की दुकानों पर भीड़ रही और सभी ने अपनी मन पसंद की राखियां खरीदी। नेग के रूप में अपनी बहनों को भाइयों ने अच्छे और महंगे गिफ्ट भी दिए। बहनों के घर भाई फल भी लेकर पहुंचे. जिस कारण बाजार में फलों की ठेलियों और दुकानेें पर काफी भीड़ रही। फलों में अनार, सेब, केला, आम, अमरूद लोगों की पसंद रहा। लोगों ने कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक तरीके से रक्षाबंधन के त्योहार को मनाया।
विज्ञापन

दुकानों पर घेवर की खूब हुई ब्रिकी
वैसे तो कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल की तुलना में इस बार मिठाई विक्रेताओं में थोड़ी निराशा रही। हालांकि बाजार में मिठाइयों में घेवर की सबसे ज्यादा ब्रिकी होने से मिठाई विक्रेताओं के चेहरे पर रौनक लौट आई। मांग ज्यादा होने के कारण हलवाइयों के घर से ताजी मिठाईयां बनकर आती रही। वहीं, छोटे बच्चों की पसंद में चॉकलेट सबसे पहले नंबर रही। नतीजतन दुकानों से काफी मात्रा में चॉकलेट खरीदी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते जेल में नहीं हुई मिलाई
मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन पर्व पर इस बार कोविड-19 के चलते जेल में मिलाई नहीं कराई गई। जेल प्रशासन ने संक्रमण के चलते एक अगस्त को ही जेल के बंदियों की बहनों से राखियां मंगवाकर रख ली थी, जिन्हें सोमवार को सैनिटाइज कर जेल परिसर में सभी भाइयों को वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed