फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Raksha Bandhan: Free travel for sisters starting at 6 AM on the 27th; Roadways has made these arrangements

रक्षाबंधन: बहनों के लिए 27 की सुबह छह बजे से फ्री यात्रा, भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने की है ये व्यवस्था

Tue, 25 Aug 2026 09:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 25 Aug 2026 09:54 PM IST
सार

Meerut News: रक्षा बंधन पर रोडवेज की ओर से बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। वहीं इस दौरान कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। उन्हें प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए यूपी रोड की बसों में फ्री यात्रा की सौगात बुधवार को दी जा सकती है। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Free travel for sisters starting at 6 AM on the 27th; Roadways has made these arrangements
यूपी रोडवेज की बसें

विस्तार

रक्षाबंधन पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने 26 से 31 अगस्त तक छह दिन विशेष बस संचालन की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने जहां बसों का बेड़ा बढ़ाने की रणनीति तैयार की है। वहीं चालक, परिचालकों और तकनीकी कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि देने का भी निर्णय लिया है। इस दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

 

रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को है। सभी बहन-भाई त्योहार मनाने के लिए 26 से ही बसों में यात्रा करना शुरू कर देंगे। 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक बहनों के लिए यूपी रोडवेज में फ्री यात्रा की व्यवस्था रहेगी। भाई-बहनों को असुविधा न हो, इसके लिए उप्र परिवहन निगम ने सभी बस अड्डों से संचालित बसों के बेड़े और चक्कर बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेरठ में सोहराबगेट, भैंसाली और मेरठ डिपो समेत सभी बस अड्डों से अतिरिक्त बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। सरकार के आदेशानुसार मेरठ रीजन के सभी रोडवेज बस अड्डों से संचालित बसों के चालक, परिचालक और तकनीकी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करते हुए प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिलेगी प्रोत्साहन राशि
प्रोत्साहन योजना के तहत छह दिनों में 1800 किलोमीटर बस चलाने पर चालक-परिचालक को 1200 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 1800 किलोमीटर से अधिक संचालन पर अतिरिक्त दूरी के लिए 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। तकनीकी कर्मचारियों को छह दिनों तक प्रतिदिन उपस्थित रहने पर एकमुश्त 500 रुपये प्रोत्साहन मिलेगा।
इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि रक्षाबंधन के त्योहार पर भाई-बहनों को पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध रहेंगी। चालक, परिचालक व तकनीकी कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन

आज हो सकती है रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की घोषणा
रक्षाबंधन के त्योहार पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। इसके लिए उप्र के सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मेरठ में चौधरी चरण सिंह विवि के अटल सभागार में कार्यक्रम होगा। जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री इसी कार्यक्रम के माध्यम से 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की सौगात देंगे।

ये भी देखें...
बहन के प्रेमी पर हमला: 200 मीटर दूर तक भागा शिवम, चाकू मारते रहे हमलावर, आया था गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed