फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakib, Vipin and Deepa selected best athletes

Muzaffarnagar News: राकिब, विपिन और दीपा चुनीं गई सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Fri, 17 Mar 2023 07:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:18 PM IST
विज्ञापन
Rakib, Vipin and Deepa selected best athletes
श्रीराम कॉलेज के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रंगारंग समापन हो गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट शारीरिक शिक्षा विभाग के राकिब और विपिन कुमार को दिया गया। महिला वर्ग में दीपा सर्वश्रेष्ठ एथलीट रहीं।
शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्रिकेट के फाइनल में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम ने विधि विभाग को पांच विकेट से हरा दिया। कपिल चौहान को मैन ऑफ द मैच, हर्ष पंवार को मैन ऑफ द सीरिज घोषित किया गया।
विज्ञापन

ओवरऑल एथलेटिक्स पुरूष-महिला वर्ग की चैंपियनशिप शारीरिक शिक्षा संकाय के नाम रही। सर्वश्रेष्ठ कोच प्रवक्ता राजीव रावल रहे। सर्वश्रेष्ठ टीम मैनेजर बेसिक साइंस के आशीष तिवारी, बेस्ट अंपायर पलक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कॉलेज का नाम रोशन करने वाले 68 खिलाडि़यों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, निदेशक डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आलोक गुप्ता, डॉ. गिरेन्द्र कुमार गौतम, डॉ. अश्वनी, डॉ. मनोज धीमान, डॉ. विनीत शर्मा, प्रमोद कुमार, डॉ. अब्दुल अजी़ज खान, भूपेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, अमरदीप, विश्वदीप कौशिक, तरुण मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed