फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakhi tied on the wrists of brothers on the second day too, there was a crowd in the buses

बसों में रही भीड़, रक्षा बंधन पर्व पर आठ हजार बहनों ने की यात्रा

Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on the wrists of brothers on the second day too, there was a crowd in the buses
रक्षा बंधन पर्व पर दूसरे दिन रोडवेज बस स्टैड पर इंतजार करते यात्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रक्षा बंधन पर्व दूसरे दिन शुक्रवार को भी मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। उधर, ट्रेन व बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व बृहस्पतिवार को भी मनाया गया था। शुक्रवार आज भी यह पर्व मनाया गया। सुबह से ही सड़कों पर रक्षा बंधन पर्व मनाने वाले भाई-बहन इधर से उधर जाते हुए दिखाई दिए। बस अड्डों, रेलवे स्टेशन पर भी सुबह से भारी भीड़ रही। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधकर तिलक लगाया। भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए और रक्षा करने का प्रण लिया।
विज्ञापन

उधर, रक्षा बंधन पर्व पर मुख्यमंत्री ने ग्यारह व बारह अगस्त के दिन बहनों की सुविधा के लिए यात्रा मुफ्त की थी। बहनों को जीरो बैलेंस का टिकट देने के आदेश थे। बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी रोडवेज बसों में भारी भीड़ रही। इस दौरान बहनों की परेशानियों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने रोडवेज बस पर कर्मचारियों की तैनाती की थी ताकि बसों में बैठने व सवार होने के लिए व्यवस्था रहे लेकिन भीड़ के कारण बसों की व्यवस्था बिगड़ गई। रोडवेज विभाग के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि जीरो बैलेंस के आधार पर बृहस्पतिवार को लगभग आठ हजार बहनों ने यात्रा की। शुक्रवार को भी लगभग सात हजार बहनों द्वारा यात्रा करने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed