फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said that Tractors were tested on highway, government should not harass farmers

UP: राकेश टिकैत बोले- हाईवे पर ट्रैक्टरों का हुआ ट्रायल, किसानों को तंग न करें सरकार

Mon, 26 Feb 2024 07:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Feb 2024 07:40 PM IST
सार

Tractor Parade : भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सोमवार को हाईवे पर ट्रैक्टरों का ट्रायल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को तंग न करें।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said that Tractors were tested on highway, government should not harass farmers
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर ट्रायल किया गया है। सरकार किसानों को तंग न करें। किसानों को 26 फसलों पर एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए। 14 मार्च को एक दिन के लिए किसान दिल्ली जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर रामपुर तिराहा में पत्रकारों से बातचीत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से पांच घंटे हाईवे जाम किया है। ट्रैक्टर हाईवे पर एक साइड में खड़े किए गए थे। किसान अनुशासन के साथ रहे। चेतावनी दी कि जिस दिन सरकार गड़बड़ी करेगी तो किसान दिल्ली चले जाएंगे। सरकार किसानों को तंग न करें। गेहूं और अन्य फसलों पर भी गारंटी कानून बनना चाहिए। किसान को कर्ज नहीं बल्कि फसलों का अच्छा मूल्य देना चाहिए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बदनाम कर रही पुलिस
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासन में रहे, लेकिन पुलिस-प्रशासन बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को दिल्ली-दून हाईवे की जानकारी ही नहीं है। अवैध कट बंद नहीं किए गए और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त नहीं रही, जिस कारण कहीं-कहीं जाम लगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ही जाम खुलवाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS:  ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार, टिकैत बोले- हक नहीं मिला तो किसान आंदोलन के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed