फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said interim budget is only an election gimmick and no cut in prices of petrol and diesel

Budget 2024: राकेश टिकैत बोले- अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला, पेट्रोल-डीजल के दामों में भी कोई कटौती नहीं

Thu, 01 Feb 2024 05:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। उन्होंने कहा कि बजट में पेट्रोल और डीजल के दामों में भी कोई कटौती नहीं हुई है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said interim budget is only an election gimmick and no cut in prices of petrol and diesel
भाकियू नेता राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार) जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूर्व में भी देश की डिफाल्टर कंपनी नागार्जुन फर्टिलाईजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड को दिया, जो कि 1500 करोड़ रुपये न चुका पाने के कारण दिवालिया घोषित कर दी गई थी।

विज्ञापन


योजना से अगर ऐसी डिफाल्टर कंपिनियां और कॉरपोरेट कंपनियां फसल खरीद के नाम पर जुडेंगी तो इसका सीधा नुकसान देश के किसानों को होगा। बजट में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कटौती नहीं है। महंगाई कम करने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: थाने में भाकियू का धरना, गद्दे डालकर बैठे, खड़े किए ट्रैक्टर, जिला अध्यक्ष सहित 40 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राकेश टिकैत ने कहा कि महिला, गरीब, युवा, आदिवासी और किसान सिर्फ कागजों पर नजर आता है। नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। यह देश के किसान, युवा, गरीब, आदिवासी के साथ धोखा है।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में एडीजी रहे प्रशांत कुमार ने 65 अपराधियों को कराया था ढेर, अब बनाया गया कार्यवाहक डीजीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed