फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait reached farmer Ved Kashyap's house

राकेश टिकैत पहुंचे किसान वेद कश्यप के घर

Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Tikait reached farmer Ved Kashyap's house
मंसूरपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने गांव लच्छेड़ा में किसान स्वर्गीय वेद कश्यप के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सरकार से परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। सरकार को प्रकरण की जांच करानी चाहिए निष्पक्ष जांच। भोले लोगों को जमानती बनाने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कार्रवाई।
विज्ञापन

28 अप्रैल को 65 वर्षीय किसान वेद कश्यप की सदर तहसील के कर्मचारियों द्वारा जमीन की नीलामी की मुनादी कराए जाने से सदमे में मौत हो गई थी। सोमवार को किसान नेता राकेश टिकैत ने मृतक किसान के घर पहुंच कर उनके पुत्र कन्हैया से घटना की पूरी जानकारी ली। राकेश टिकैत का कहना है कि वेद कश्यप भोला भाला किसान था उसे बहला-फुसलाकर ऐसे व्यक्ति का जमानती बनाया गया, जिसे वह जानता तक नहीं था। उन्होंने कहा कि जनपद में किसी भी किसान की जमीन की नीलामी नहीं होने दी जाएगी। मृतक किसान वेद सिंह प्रकरण में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद में ऐसा गिरोह सक्रिय है, जो भोले भाले लोगों को जमानती बना कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है। प्रशासन को को ऐसे गिरोह का खुलासा करना चाहिए, जिससे अन्य लोग उनके चंगुल से बच सकें। अभी किसान अपनी गेहूं की फसल काटने तथा गन्ना डालने में व्यस्त हैं। शुगर मिलें बंद होने के बाद किसान हित के मुद्दों को लेकर जनपद में किसान एक बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed