फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait episode: Naresh Tikait said - We will not let history be tainted, we are staunch patriots

राकेश टिकैत प्रकरण: नरेश टिकैत बोले- इतिहास पर दाग न लगने देंगे, हम पक्के देशभक्त, इशारे पर लाल हो जाएगी धरती

Fri, 02 May 2025 10:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 02 May 2025 10:29 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जनआक्रोश यात्रा में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का विरोध होने पर मामला गर्मा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार को पंचायत करने का एलान किया है।  

विज्ञापन
Rakesh Tikait episode: Naresh Tikait said - We will not let history be tainted, we are staunch patriots
राकेश टिकैत का विरोध होने पर सामने आए नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का विरोध होने पर माहौल गर्मा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि इस घटना की हम निंदा करते हैं। अपने घर में इस तरह की बात हुई है, हमारे एक इशारे पर यह धरती लाल हो जाएगी। नरेश टिकैत ने शनिवार को 11 बजे जीआईसी मैदान में पंचायत करने का एलान किया है।

विज्ञापन

नरेश टिकैत ने कहा कि हमसे बड़ा देश प्रेमी कौन हो सकता है। हम मर सकते हैं, खत्म हो सकते हैं, मगर अपने इतिहास पर दाग नहीं लगने देंगे। अगर पगड़ी की लाज नहीं रही तो सबके सामने पंचायत में उतारकर रख देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को जीआईसी मैदान में पंचायत करेंगे और पूरे अनुशासन के साथ अपनी बात रखेंगे। अगर कल को कोई आता है तो ठीक है, सबका स्वागत है। नहीं आता है तो विरोधी माना जाएगा। यह किसानों के अस्तित्व की बात है। 
 
विज्ञापन

जान दे देंगे, चाहे अभी परीक्षा ले लो
पगड़ी उतारने की बात पर युवा आक्रोशित हो उठे। युवा बोले कि जान दे देंगे, चाहे अभी परीक्षा ले लो। इस पर नरेश टिकैत ने कहा कि होशोहवास से काम लेने की जरूरत है। शांतिपूर्वक विरोध जताएंगे, आप लोगों पर बड़ी जिम्मेदारी है। किसी को कोई अपशब्द न कहा जाए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed