फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait Announces Suspension of Protests, Focus on National Interest Following Indian Army's Airstrike

Operation Sindoor: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत का एलान, कहा-देश पर हमारा ध्यान, सभी धरने-प्रदर्शन किए स्थगित

Wed, 07 May 2025 02:02 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 07 May 2025 02:02 PM IST
सार

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देशहित में सभी धरने-प्रदर्शन स्थगित किए जा रहे हैं। 8 मई को प्रयागराज में होने वाला प्रदर्शन भी रद्द किया गया। टिकैत बोले-अब समय है सरकार के सख्त फैसलों और सेना के साथ खड़े होने का है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait Announces Suspension of Protests, Focus on National Interest Following Indian Army's Airstrike
राकेश टिकैत - फोटो : x.com

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने शुक्रवार को घोषणा की कि किसान संगठन इस समय देश के साथ खड़ा है और सारे धरने प्रदर्शन स्थगित किए जा रहे हैं। टिकैत ने कहा कि भारतीय सेना के एयर स्ट्राइक से यह साबित हो गया है कि भारतीय सैनिकों में कितनी ताकत है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को अब कड़े फैसले लेने होंगे, और सरकार को इस पर ध्यान देना होगा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 7 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन


राकेश टिकैत ने बताया कि 8 मई को प्रयागराज में होने वाला धरना भी स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अब देश के प्रति हमारी प्राथमिकता है, और इस समय धरने प्रदर्शन करना उचित नहीं रहेगा। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से भी अपील की कि वे समय पर अपने फैसले लें और किसानों के मुद्दों को समझें, लेकिन इस वक्त राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed