फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajya Sabha member Deepender Hooda in Muzaffarnagar

सड़क पर तुम पिटोगे और मंडी में फसल : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha member Deepender Hooda in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर : रैली को संबोधित करते पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सड़क पर तुम पिटोगे और मंडी में फसल : दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हाथरस कांड को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्षी पार्टियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर अपनी नाकामयाबी को छुपाना चाहती है। पहले राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को जाने से रोका गया। अभद्र व्यवहार किया गया। मैं भी उस दौरान उनके साथ था। प्रियंका गांधी के गले को पकड़ा गया। बाद में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज कराकर सरकार ने किसानों के सम्मान से खिलवाड़ किया है। अब लाठी का बदला संगठित होकर भाजपा सरकार को यूपी से बाहर का रास्ता दिखाकर पूरा करना होगा। यदि अभी भी संगठित नहीं हुए तो सड़क पर तुम पिटोगे और मंडी में तुम्हारी फसल पिटेगी। हरियाणा और पंजाब का किसान आज 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह कमाता है, परंतु उत्तर प्रदेश का किसान आज भी चार से साढ़े चार हजार रुपये प्रतिमाह ही कमा पाता है।
आज फिर से संगठित होने का है दौर: अभय चौटाला
मुजफ्फरनगर। इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि चौधरी चरणसिंह, देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला का मुजफ्फरनगर की धरती से काफी प्यार रहा है। वह कई बार यहां जनता के बीच में आ चुके हैं। उन्होंने गांव गांव जाकर किसानों को संगठित करने का कार्य किया था। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। चौधरी चरणसिंह ने जमींदारी खत्म कर किसानों के साथ इंसाफ किया था। केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानूनों को लाकर फिर से किसानों को गुलामी की ओर धकेल दिया है। एयर इंडिया , एलआईसी और बैंक बेचे जा रहे हैं। आने वाले दिनों में मंडिया खाली हो जाएगी और यह सरकार मंडियों को भी बेच देगी। वक्त आ गया है कि दुबारा संगठित होकर जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज का बदला लेना है। यदि कोई नेता किसान के साथ खिलवाड़ करता है तो उसे आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह, देवीलाल व ओमप्रकाश चौटाला के समय में जैसे संगठित हुआ करते थे, वैसे ही आज भी संगठित होने का समय है।
विज्ञापन

तानाशाही सरकार को बाहर का रास्ता दो : धर्मेंद्र यादव
मुजफ्फरनगर। सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हाथरस कांड में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो किया है वह शर्मनाक है। रात के अंधेरे में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। भाजपा सरकार संस्कार की बात करती है और रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार कर संस्कारों की बलि चढ़ा देती है। आज इस रैली में संकल्प लो कि 2022 के चुनाव में संगठित होकर इस तानाशाही सरकार को बाहर का रास्ता दिखा दोगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed