फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajrajeshwarasrm

पाकिस्तान है आतंकवाद की जननी

Tue, 08 Nov 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Rajrajeshwarasrm
शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
पश्चिम उत्तर प्रदेश की महाभारत कालीन तीर्थनगरी शुक्रताल के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पधारे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वाश्रम जी महाराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है। उसको नष्ट करने के लिए वर्तमान सरकार ने पाकिस्तान के आक्रमण का उत्तर दिया है। उससे भारत देश का गौरव बढ़ा है और आतंकवादियों का मनोबल गिरा है।       
विज्ञापन


स्वामी राजराजेश्वाश्रम महाराज ने प्रवचन में कहा कि पीएम द्वारा कूटनीतिक मोर्चे पर जिस तरह से पाकिस्तान को घेरा गया है, वो सराहनीय है। सर्जिकल स्ट्राइक आपरेशन द्वारा देश की गरिमा बढ़ी है और देश की जनता का वर्तमान सरकार के प्रति विश्वास पैदा हुआ है। हमारे देश में दो लोगों को बेस्ट माना गया है, संत और सैनिक को, लेकिन मेरी दृष्टि में संत से सैनिक का स्थान बड़ा है। क्योंकि संत को मोक्ष प्राप्त हुआ या नहीं, इसकी गारंटी नहीं है। यदि सैनिक युद्ध में शहीद हो जाता है तो उसका मोक्ष सुनिश्चित है। हमारे बहादुर सैनिक आंधी तूफान और बर्फ में रहकर राष्ट्र की सीमाओं पर देश को बचाने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं नागरिकों का धर्म है कि हमारे जवान सीमाओं पर लड़ रहे हैं तो हम देश में फैली हुई अहिंसा, सांप्रदायिकता, भय-भूख और भ्रष्टाचार से लड़ें, ताकि उससे उनका मनोबल बढ़े। कश्मीर में शिक्षण संस्थानों में जो आग लगाई जा रही है, उनके पीछे आतंकवादियों की साजिश है। कश्मीरी नौजवान पढ़-लिखकर राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को अपनाएं। अनपढ़ रहकर जेहादी न बनें, इसलिए शासन को चाहिए कि सेना बल द्वारा शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed