फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajeshwar becomes party president

राजेश्वर बने बार संघ अध्यक्ष

Sun, 15 Apr 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 15 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Rajeshwar becomes party president
election - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश्वर दत्त त्यागी ने 1052 मत पाकर प्रमोद त्यागी (769 ) को हरा दिया। महासचिव पद पर सुनीलदत्त शर्मा 944 मत पाकर विजयी रहे, उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र मलिक 87। मत पा सके।   मतगणना शाम सात बजे तक पूर्ण हुई। इसके बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की गई।  
विज्ञापन


जिला बार संघ के चुनाव की मतगणना को लेकर कचहरी में सुबह से ही हार-जीत पर आंकडे़ बाजी प्रारंभ हो गई। लंबे समय बाद राजेश्वर त्यागी गुट ने जिला बार की राजनीति में वर्चस्व कायम किया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में अध्यक्ष पद पर राजेश्वर दत्त त्यागी ने प्रमोद त्यागी को हराया। राजेश्वरदत्त त्यागी को 1052 मत मिले।
विज्ञापन


उनके प्रतिद्वंद्वी प्रमोद त्यागी 769 मत ही पा सके। महासचिव के पद पर लंबे समय बाद सुरेंद्र मलिक को हार का मुंह देखना पड़ा। महासचिव पद पर सुनीलदत्त शर्मा 944 मत पाकर विजयी रहे,  सुरेंद्र मलिक 87। मत ही पा सके।  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर  ठाकुर रणवीर सिंह 908 मत पाकर जीते। कोषाध्यक्ष पद पर सुभाषचंद गर्ग 980 मत पाकर विजयी घोषित हुए। उस्मान अहमद को मात्र 751 मत ही मिले।  इनके अलावा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक में सानुज मलिक 1222 व नीरज कुमार गौतम 927 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि उपाध्यक्ष आठ वर्ष से अधिक में ललित भारद्वाज 818 व राधेश्याम त्यागी 783 मत पाकर निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसचिव के रूप में  गौरव चौधरी 918, राहुल शर्मा 869 व शोकेंद्र कुमार 814 मत पाकर निर्वाचित हुए। वरिष्ठ सदस्य के रूप में  ठाकुर सत्येंद्र कुमार 891, राजेश कुमारी 865, ब्रजमोहन शर्मा 794, संतोष चौहान 733, सुरेंद्र सिंह 724 व दीपक कुमार धीमान 686 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। कनिष्ठ सदस्य पद पर छवि रानी तोमर 949, नाहिदा परवीन 798, अनुज कुमार शर्मा 783, विकास कुमार शर्मा 694, फराज खान 654 व कुलदीप सिंह 629 मत पाकर  निर्वाचित हुए।
विजयी अधिवक्ताओं का जिला बार प्रांगण में भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed