{"_id":"68331c9b202b3d1dc30b224e","slug":"rajasthan-transport-corporation-bus-collides-with-truck-five-passengers-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-146434-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: राजस्थान परिवहन निगम की बस ट्रक से टकराई, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: राजस्थान परिवहन निगम की बस ट्रक से टकराई, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
नेशनल हाईवे बाईपास पर अलसुबह करीब तीन बजे हुआ हादसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नेशनल हाईवे बाईपास पर अलसुबह करीब तीन बजे राजस्थान परिवहन निगम जयपुर डिपो की बस एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल व सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के चलते यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।
रविवार अलसुबह करीब तीन बजे जयपुर डिपो की बस मेरठ से देहरादून की ओर जा रही थी। बस जब नेशनल हाईवे बाईपास पर एक रेस्टोरेंट के सामने पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दौरान बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के दौरान अधिकांश यात्री नींद में थे, उनकी चीख पुकार सुनकर मार्ग से गुजर रहे लोग भी मौके पर रुक गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकलवाया। हादसे में घायल लोगों को एंबुलेंस से उपचार के लिए भिजवाया।
गुजरात के कछ के तालुका बचाव निवासी कुलदीप, देहरादून के डिस्पेंसरी रोड निवासी अशोक कुमार व उनकी पत्नी सरिता गुप्ता, मंसूरपुर के गांव नरा जड़ाैदा निवासी आवेश को सेंट फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं गंभीर घायल गुजरात के जिला महिसाना के अनसुया नगर निवासी गोरंग को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोरंग को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान नेशनल हाईवे का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सुचारू कराया। थाना पुलिस का कहना है कि अभी हादसे की तहरीर नहीं आई है।