{"_id":"5eea4fb58ebc3e431f7ff5a5","slug":"raised-concerns-over-increase-in-price-of-petrol-and-diesel-muzaffarnagar-news-mrt486892826","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना में तहसीलदार को ज्ञापन देते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेट्रोल-डीजल के मूल्य में वृद्धि पर चिंता जताई
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। रालोद कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल के मूल्यों में लगातार वृद्धि पर चिंता जताई। उन्होंने गन्ना भुगतान, बिजली बिल और बच्चों की फीस को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को दिया।
बुधवार को कार्यकर्ता रालोद नेता बालकिशोर त्यागी के आवास पर एकत्र हुए। इस दौरान पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि हो लेकर चिंता व्यक्त की गई। किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, बिजली के बिल तथा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की फीस को लेकर भी विचार विमर्श हुआ। रालोद कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार को सौंपा गया। इसमें पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लेने की मांग तथा गन्ने का बकाया भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा कि लॉकडाउन के कारण सभी कार्य ठप पड़े है। पिछले तीन माह का बिजली का बिल पूर्णतया माफ किए जाने की मांग की गई। लॉकडाउन में शिक्षण कार्य न होने से सभी छात्र-छात्राएं घर पर हैं। तीन माह की स्कूल की फीस भी माफ करने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र सहरावत, अमित मलिक, संजय शर्मा सरनावली, अशोक पांचाल, आसु मलिक व नफीस आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।