फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rain brought disaster with relief

Muzaffarnagar News: राहत के साथ आफत लेकर आई बारिश

Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
rain brought disaster with relief
- शहर में जगह-जगह हो गया जलभराव
विज्ञापन



- किसानों को मिली राहत, फसलों के लिए सोना


अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राहत के साथ बारिश आफत लेकर भी आई। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। जिले में 8.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। गन्ने और ज्वार की फसल के लिए बारिश सोना साबित होगी। गर्मी से लोगों को राहत मिली है।



शनिवार रात मौसम में परिवर्तन हुआ। जिले के कई क्षेत्रों में रात में ही बारिश शुरू हो गई थी। रविवार सुबह अधिकतर हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 26.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में बारिश 8.4 मिली मीटर रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर तक लगातार बूंदा-बांदी होती रही। इसके चलते लोगों के प्रतिदिन के कामकाज भी प्रभावित रहे। दोपहर बाद ही बाजारों में चहल-पहल शुरू हो पाई। बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर पानी भर गया। शिव चौक, मीनाक्षी चौक, महावीर चौक पर भी पानी भर गया। दाल मंडी में कई दुकानों में पानी भर गया। आदर्श कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, घास मंडी, दाल मंडी, आलू मंडी में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





शाहपुर में जलभराव से परेशानी



शाहपुर कस्बे के मोहल्ला मंगलापुरी मंडी, मेन बाजार, इस्लामाबाद व सैनियान में जलभराव की स्थिति रही। गांव सिलारी व पीर के आस पास भी कई स्थानों पर जलभराव हुआ। इससे ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि नालों की सफाई ना होने के कारण गांव में जलभराव की स्थिति बनी है।











किसानों के खिल गए चेहरे



बुढ़ाना। कस्बा और देहात क्षेत में शनिवार की रात में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। बारिश होने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तीन दिन से हो रही गर्मी से बेहाल लोगो का बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शनिवार को आसमान को बादलों ने पूरी तरह ढक लिया था। देर रात से हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। रविवार को सुबह जमकर बारिश हुई। किसानों का कहना है कि जून माह के अंतिम सप्ताह में हुई बारिश से फसलों को बहुत लाभ मिलेगा।




--------------



बारिश के कारण बदहाल हुआ मुख्य मार्ग



भौराकलां। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राय सिंह में बदहाल गलियां ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। शनिवार रात से लगातार हो रही बारिश के कारण गढ़ी नौआबाद, भौरा कलां को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बदहाल हो गया। प्राथमिक विद्यालय, बिजलीघर, स्वास्थ्य केंद्र में जाने के लिए ग्रामीणों को इसी मार्ग का प्रयोग करना पड़ता है। मार्ग में भरे कीचड़ से आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव में कुछ समय पूर्व जल निगम ने पानी की पाइप लाइन बिछाई थी, लेकिन विभाग ने मार्गों को ठीक कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर स्वयं गड्ढों को ठीक किया था। गौरव मलिक, पंकज, राजवीर, निशांत, बिल्लू, आशु, प्रविंदर और लोकिंदर ने प्रशासन से मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।







--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed