फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain became the champion in the student category of sports competition

क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में वर्षा बनी चैंपियन

Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain became the champion in the student category of sports competition
खतौली में स्थित कालेज में प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले बच्चों को पुरूस्कार देकर सम्मानित - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में छात्रा वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा को चैंपियन घोषित किया गया। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा बबली सैनी को रनरअप रही। छात्र वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आयुष डेविड को छात्र चैंपियन तथा बीए प्रथम वर्ष के छात्र शुभम को रनरअप घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आज द्वितीय दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंध समति के उपाध्यक्ष मनोज कुमार जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने रिबन काटकर किया। इस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ रीना तथा खेल-कूद प्रशिक्षक संदीप कुमार ने कुशलतापूर्वक किया। मुकेश कुमार जैन ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो जीत रहा है, वह भी और जो प्रतियोगिता में प्रतिभागिता कर रहा है वह भी प्रशंसा का पात्र है। चूंकि रण में उतरना ही बहुत बड़ी बात होती है। संपूर्ण प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में वर्षा चैंपियन तथा बबली सैनी रनरअप घोषित किया गया। छात्र वर्ग में आयुष डेविड को छात्र चैंपियन तथा शुभम को रनरअप घोषित किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव कुमार ने किया। सचिव मुकेश कुमार जैन, उपसचिव डॉ विकास जैन, विरेश चंद जैन, संजीव कुमार जैन, पवन कुमार जैन, नवीन कुमार जैन, प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ठ, डॉ विपिन कुमार बंसल, आशीष जैन, राहुल माहेश्वरी, डॉ रीचा जैन, डॉ अल्पना गर्ग, मुकुल कुमार, पारूल जैन, मुकुल जैन, मनोज मलिक का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed