{"_id":"64aeb3501c1df230bc01c614","slug":"railways-vigilance-team-collected-ticket-reservation-information-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-3510-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेलवे की विजिलेंस टीम ने जुटाई टिकट आरक्षण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेलवे की विजिलेंस टीम ने जुटाई टिकट आरक्षण की जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रेलवे की विजिलेंस टीम ने बुधवार को रेलवे के टिकट आरक्षण को लेकर गोपनीय जांच की। लगभग छह घंटे जांच कर टीम लौट गई।
रेलवे के बड़ौदा हाउस की विजिलेंस टीम बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। टीम में लगभग दस लोग थे। इस टीम ने रेलवे स्टेशन और शहर में रेलवे के टिकट बुकिंग करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। शहर में घूम कर टीम ने जानकारी की। बाद में रेलवे के टिकट आरक्षित करने वाली खिड़की पर टिकट आरक्षण के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत की।
बताया गया कि विजिलेंस टीम कभी-कभी आकर इस तरह की कार्रवाई करती हैं। मुख्य रूप से यह जानकारी जुटाई जाती हैं कि कहीं कोई व्यक्ति रेलवे के टिकट गलत तरीके से और ज्यादा पैसा वसूल कर आरक्षण का कार्य तो नहीं कर रहा हैं। उधर, रेलवे स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह टीम बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंची थी। यह टीम समय समय पर आकर टिकट आरक्षण से संबंधित जानकारी जुटाती रहती हैं। लगभग छह घंटे की कार्रवाई के बाद यह टीम लौट गई।