फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway reservations are being canceled in fear of Corona

कोरोना के खौफ में रद्द हो रहे रेलवे आरक्षण

Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Railway reservations are being canceled in fear of Corona
कोरोना के खौफ में रद्द हो रहे रेलवे आरक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना के खौफ से ट्रेनों व बसों में यात्रियों की संख्या में भारी कमी आई है। रेलवे में आरक्षण भी कम हो गए हैं, जबकि रोडवेज को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पहले से कराए गए आरक्षण को भी लोग रद्द करा रहे हैं, जिससे रोजाना रेलवे को भारी रकम लौटानी पड़ रही है।

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र को बीते कुछ दिनों से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि बीते छह दिन में करीब पौने पांच लाख का रिफंड यात्रियों को किया गया है। इसमें सात मार्च को 88500, आठ मार्च को 63800, नौ मार्च को 83000, दस मार्च को 11000, 11 मार्च को 68000, 12 मार्च को 79900 तथा 13 मार्च को 84500 रुपये का रिफंड किया गया। छह दिन में कुल चार लाख 78 हजार 700 रुपये के आरक्षित टिकट रद्द किए गए। बताया गया कि ये सब टिकट लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों ने रद्द कराए हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर डिपो के स्टेशन प्रभारी राजकुमार तोमर ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बीते दिनों के मुकाबले आधी रह गई है। डिपो की औसतन आय प्रतिदिन 23 से 25 लाख के बीच होती है। अब यह लगभग आधी रह गई है। उन्होंने बताया कि इस वायरस को लेकर यात्रियों को सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed