फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway mega block today; 6 trains cancelled.

Muzaffarnagar News: आज हैं रेलवे का मेगा ब्लाक, 6 ट्रेनें रद्द

Thu, 18 Jun 2026 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Railway mega block today; 6 trains cancelled.
यात्रा करने से पहले सोच लें,
विज्ञापन

- लाउड स्पीकर से ब्लाक के बारे में यात्रियों को दी जाती रही सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सावधान, ट्रेन में सफर करने से पहले सोच लें, क्योंकि शुक्रवार से शुरू होकर शनिवार दोपहर तक 15 घंटे तक सहारनपुर-दिल्ली रेल मार्ग पर मेगा ब्लाक रहेगा। छह ट्रेन रदद, आठ ट्रेन डायवर्ट व एक ट्रेन लेट रहेगी। ब्लाक के दौरान मोदीनगर व मोहिउदीनपुर के बीच रेलवे ट्रैक पर विकास कार्य होगा। ब्लाक के कारण ट्रेनों के प्रभावित रहने के बारे में बृहस्पतिवार को पूरे दिन स्टेशन पर लाउड स्पीकर से ब्लाक के बारे में यात्रियों को जानकारी दी जाती रही।


रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली रेलवे लाइन पर जनपद मेरठ के मोदीनगर व मोहिउदीनपुर के बीच मार्ग पर विकास कार्य होना है। ब्रिज नंबर 61 के पास कार्य होने के कारण पावर और यातायात का ब्लाक लिया गया है। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

यह कार्य 19 जून को ग्यारह बजकर दस मिनट से शुरू होकर 20 जून को दो बजकर 35 मिनट तक चलेगा। इस दौरान छह माल गाड़ियां भी प्रभावित रहेंगी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ब्लाक के बाद ही ट्रेनों का आवागमन सुचारू हो सकेगा। कार्य सहारनपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली लाइन पर होगा। दिल्ली से सहारनपुर की तरफ जाने वाली लाइन पर खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह ट्रेन रहेंगी प्रभावित-
19 जून को छह ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस, जालंधर इंटरसिटी-पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस, मीमो एक्सप्रेस ट्रेन अप और डाउन में निरस्त रहेंगी। इनके अलावा योग नगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर एक्स्प्रेस, चंडीगढ़-मुदरई सुपर फास्ट एक्सप्रेस को मेरठ से वाया खुर्जा, हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस, कालका-दिल्ली एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनल, योगा एक्सप्रेस ट्रेन को टपरी से वाया शामली से निकाला जाएगा। हरिद्वार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल सुपर फास्ट एक्सप्रेस, ऊना-हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ से खुर्जा के रास्ते निकाला जाएगा। गोल्डन टैंपल मेल 25 मिनट की देरी से चलेगी। बताया गया कि बृहस्पतिवार को शामली की तरफ से जाने वाली दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन को मेरठ से होकर मुजफ्फरनगर के रास्ते निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed