फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Railway employees stopped from draining water from underpass

Muzaffarnagar News: रेलवे कर्मचारियों को अंडरपास से पानी निकालने से रोका

Tue, 08 Aug 2023 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Railway employees stopped from draining water from underpass
खतौली में बुआडा रोड अंडरपास में जलभराव होने से रेलवे लाईन के ऊपर से निकल रहे विद्यार्थी फोटो सं
बुआड़ा अंडरपास में भरे पानी से परेशान है कई गांवों के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। खतौली-बुआड़ा मार्ग स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास में भरे पानी को निकाल रहे कर्मचारियों का ग्रामीणों ने घेराव किया। उन्होंने जनहित में ओवरब्रिज बनाने की मांग की।

बारिश में अंडरपास में कई फुट पानी भर जाता है। इस मार्ग से जुड़े ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मामले को लेकर ताजपुर के पूर्व प्रधान निवेश राणा के साथ ग्रामीण तहसील में संपूर्ण समाधान में पहुंचे थे। इसके बाद मंगलवार को बुआड़ा अंडरपास पर पानी निकालने के लिए रेलवे के कर्मचारी पहुंचे तो ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

निवेश राणा ने बताया कि बुआड़ा खतौली मार्ग पर ताजपुर, बड़ा बुआड़ा, छोटा बुआड़ा, खांजापुर, पाल, पलड़ा, जंधेडी, चितौड़ा, नटौर, हाजीपुर, पुटटा आदि गांव पड़ते है। अंडरपास इस समस्या का हल नहीं है। ओवर ब्रिज बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद एक्सईएन रेलवे से फोन पर बात की गई। उन्होंने कहा कि अंडरपास में टेपिंग का कार्य कराया जाएगा। इसके बाद परेशानी नहीं होगी। मगर, ग्रामीणों ने ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग रखी। हंगामा करने वालों में अवनीश, सुंदर प्रधान, वीरसिंह, अतुल, संतरपाल, प्रवीन प्रधान, जितेंद्र प्रधान, चमन,सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed