फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raids on 10 pesticide manufacturers and sellers

Muzaffarnagar News: 10 कीटनाशक निर्माता और विक्रेताओं पर छापा

Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Raids on 10 pesticide manufacturers and sellers
मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर जनपद के 10 कीटनाशक निर्माता और विक्रेता फर्मों पर छापा मारा गया। टीम में शामिल अधिकारियों ने कीटनाशकों के 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने बताया कि उप निदेशक (रसायन) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय वनस्पति संरक्षण संगरोध एवं संग्रह निदेशालय फरीदाबाद भारत सरकार के निर्देश एवं कृषि निदेशालय कृषि रक्षा कृषि भवन के आदेश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया था। डिप्टी डायरेक्टर फरीदाबाद डॉ.जीके बुनकर एवं एमएम खान, डिप्टी डायरेक्टर पीपी यतेन्द्र सिंह सहारनपुर ने 10 फर्मों में छापा मारा और कीटनाशकों के 18 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



इनके यहां मारा छापा

टीम में शामिल अधिकारियों ने कीटनाशक निर्माता फर्म रवि आर्गेनिक्स बेगराजपुर, ग्रीनलैंड एग्रीटे मार्केटिंग बेगराजपुर, इंडिया कैमिकल्स एंड फर्टीलाइजर भोपा रोड, मै. समृद्धि कॉप साइंस जट मुझेड़ा, तेजस रसायन जट मुझेड़ा आदि से दो-दो नमूने लिए। रेडजोन बायोटेक बसेड़ा पर छापा मारा, फर्म बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनके अलावा कोर्ट रोड पर पंजाब बीज भंडार, दिनेश बीज भंडार, कैलाश पेस्टीसाइडस, विकास पेस्टीसाइड आदि विक्रेताओं पर छापा कर नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed