{"_id":"58d015124f1c1bb6681a2dbf","slug":"raids-of-income-tax-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर अफसरों ने दो फर्मों की कुंडली खंगाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर अफसरों ने दो फर्मों की कुंडली खंगाली
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों के पहुंचने के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को शहर की दो फर्मों की कुंडली खंगाली। इन दोनों फर्मों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। मौलाहेडी में अभिनंदन क्लाथ हाउस ने कार्रवाई से पहले ही प्रधानमंत्री गरीब योजना में पैसा जमा करा दिया है। भोपा रोड स्थित पेट्रोल पंप के खाते खंगाले जा रहे हैं और बैंक से भी कुछ रिकार्ड तलब किया गया है।
आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दिनभर दो फर्मों की जांच की गई। मौलाहेड़ी मार्केट के अभिनंदन क्लाथ हाउस के मालिक ने छह लाख आयकर रिटर्न से अधिक जमा किया था। फर्म को नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई से पहले ही फर्म ने तीन लाख टैक्स और डेढ़ लाख प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा करा दिया। इस प्रकरण की जांच आयकर अधिकारी विवेकानंद और केपी दिनकर ने की।
भोपा रोड स्थित फतेहचंद-चतरसेन जैन के पेट्रोल पंप की ओर से नोटबंदी के दौरान 1000 और 500 के एक करोड़ से अधिक रुपये जमा किए गए, जो आयकर रिटर्न से अलग है। इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। मामले की जांच कर रहे आयकर अधिकारी अनिल रजत और राम अवतार ने मामले से जुड़े सभी बैंक रिकार्ड तलब किए हैं। बैंक मंगलवार को सारा रिकार्ड उपलब्ध करा देगा। आयकर अधिकारी संजय जैन ने बताया कि इस मामले में विभाग पूरी छानबीन कर रहा है। दो दिन के अंदर ही कार्रवाई हो जाएगी।